फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय, बनेंगे बिगड़े काम, होगा भाग्योदय

Tue, 28 Jul 2020 07:01 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन करें उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन श्री राम भक्त हनुमान अपने भक्तों की हर प्रार्थना को सुनते हैं। हनुमान जी की आराधना करने वालों को किसी भी तरह का भय नहीं रहता है इनकी सेवा करने वाले साधक निर्भीक हो जाते हैं। मंगलवार के दिन के अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में आने वाली बहुत सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल पा रही है और भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो मंगलवार के दिन ये उपाय करने से भाग्योदय होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान यंत्र - फोटो : सोशल मीडिया
  • मंगलवार के दिन तांत्रिक हनुमान यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इस दिन हनुमान यंत्र की स्थापना करने का बहुत महत्व माना जाता है। हनुमान यंत्र स्थापित करने के बाद प्रतिदिन इस यंत्र की पूजा करनी चाहिए। इसका फल अतिशीघ्र प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान चालीसा का पाठ करें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इसलिए मंगलवार के दिन सांयकाल के समय हनुमान मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसके समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय सच्चे हृदय से करने से हनुमान जी अवश्य प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी को प्रसन्ने करने का यह अचूक उपाय है। 

4 of 6
पीपल का पत्ते पर श्रीराम रखकर पूजा करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
  • हनुमान जी श्रीराम के भक्त हैं। राम जी की पूजा करने या उनका नाम लेने से हनुमान जी स्वयं प्रसन्न हो जाते हैं। मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़कर उसे पानी से धोकर स्वच्छ कर लें। इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें और इसके बाद केसर से इस पर श्रीराम लिखें। पूजा के बाद पत्ते को अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से पूरे वर्ष  धन की कमी नहीं होती है। आपका बटुआ पैसों से भरा रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर राम नाम का जाप करें(सांकेतिक तस्वीर)
  • मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद स्व्च्छ वस्त्र धारण करें और किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और तुलसी की माला से राम नाम का 11 माला जाप करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और काम में आ रही बाधाएं दूर होता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगलवार के दिन उपाय करने से शनि की वक्र दृष्टि से राहत मिलती है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं, अगर आप शनि देव की वक्र दृष्टि से पीड़ित हैं, तो मंगलवार के दिन काली उड़द व कोयले को एक कपड़े में बांधकर एक पोटली बनाएं। इसमें एक रुपए का सिक्का भी रखें। इस पोटली को अपने ऊपर से वार कर बहते पानी या किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इसके बाद किसी हनुमान मंदिर में या हनुमान जी के सामने राम नाम का जप करें। इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें