फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर नहीं चल रहा है कारोबार, तो करें ये तीन उपाय, बजरंगबली करेंगे बेड़ा पार

Wed, 03 Feb 2021 08:19 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
business
रोजगार हर व्यक्ति के जीवनयापन के लिए सबसे आवश्यक होता है। जिसके पास उचित आजीविका के साधन हैं वह एक सुखी-संतुष्ट जीवन व्यतीत कर सकता है। वहीं जब व्यक्ति के पास रोजगार नहीं होता है तो उसे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण व्यक्ति मानसिक रूप से पूरी तरह से परेशान हो जाता है, इसलिए हर व्यक्ति एक अच्छी नौकरी या कारोबार करना चाहता है, यदि आप भी एक अच्छी नौकरी तलाश में हैं या कोई कारोबार करना चाहते हैं लेकिन उसमें समस्याएं बनी हुई हैं तो ये तीन उपाय कर सकते हैं। जिन्हें करने से भगवान हनुमान की कृपा से आपके रोजगार प्राप्ति के योग बनेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
कारोबार और नौकरी की समस्या से मुक्ति पाने के उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
आपके पास कोई रोजगार नहीं है या फिर आपका कारोबार ठप हो गया है। जिसके लिए आप लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन फिर भी परिश्रम के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो मंगलवार के दिन सुबह या शाम को किसी हनुमान मंदिर में जाएं और भगवान के सामने बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। यह पाठ लगातार 11 मंगलवार तक करना चाहिए। वैसे तो यहा उपाय करने के लिए किसी भी मंगलवार को चुना जा सकता है लेकिन इसकी शुरूआत  करने के लिए हनुमान जयंती का दिन चुनेंगे तो अतिउत्तम रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
हनुमान जी की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप नौकरी की तलाश में हैं और साक्षात्कार (इंटरव्यू) देने जाना है तो एक लाल रूमाल लेकर हनुमान मंदिर जाएं और उसे भगवान हनुमान के चरणों में रख दें। उसके बाद सफलता प्राप्ति की प्रार्थना करें। लौटते समय इस रूमाल को अपने साथ वापस ले आएं। अब जब भी आपको नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना हो,तो इस रूमाल को अपने साथ लेकर जाएं। मान्यता है कि इससे आपको सफलता प्राप्त होती है। ध्यान रखें कि इस रूमाल को हाथ साफ करने या अन्य किसी काम में न लें।
 
विज्ञापन

4 of 4
हनुमान चालीसा पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोजगार या व्यापार की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए। यदि आपको नौकरी नहीं मिल रही है या फिर व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार या मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए और हनुमान जी को पान सुपारी अर्पित करनी चाहिए। चोला चढ़ाने का उपाय 5 शनिवार या मंगलवार करना चाहिए और पान सुपारी का उपाय 11 मंगलवार तक करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें