फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर हो रही है रूपए-पैसों की किल्लत, तो शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय

Thu, 17 Dec 2020 07:18 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उसे हर तरह से धन, वैभव की प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से वे प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा दृष्टि करती हैं। ज्योतिष में भी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय...







 
विज्ञापन

2 of 7
Lakshmi ji - फोटो : डेमो
शुक्रवार की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का एक दीपक प्रज्वलित करें और उस में थोड़े से केसर के धागे डाल दें। इसके बाद मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर में समृद्धि आती है।
विज्ञापन

3 of 7
Lakshmi ji
अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करें और श्रीसूक्त का पाठ करें, साथ ही कमल का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कर्ज मुक्ति के योग बनते हैं।

4 of 7
goddess laxmi
अगर आपके घर में धन का आवक रूक सी गई है, तो शुक्रवार को एक पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी और थोड़े से केसर के धागे, एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने की अलमारी में रखें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से इससे कुछ ही दिनों में आपके घर में धन का आगमन होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SELF
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और लक्ष्मी जी को शंख, कौड़ी, कमल, मखाना एवं बताशा अर्पित करें और मां लक्ष्मी से पार्थना करें। इस उपाय को आप अपने घर पर भी कर सकते हैं। माना जाता है कि यह उपाय करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
लक्ष्मी देवी
यदि आपको बार-बार धनहानि का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार की अच्छे से साफ-सफाई करें और थोड़ा सा गुलाल डालकर उस पर शुद्ध घी का दोमुखी दीपक प्रज्वलित करें। दीपक बुझ जाने के बाद बहते जल में प्रवाहित कर दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लक्ष्मी देवी
शुक्रवार की शाम को स्नानादि करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करके मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें। खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं। अपने घर पर 7 कन्याओं को आमंत्रित करके उन्हें भोजन करवाएं और प्रसाद के रूप में खीर भी दें। उसके बाद दक्षिणा देकर आदर के साथ विदा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आपके घर सुख-समृद्धि आती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें