फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन करें ये उपाय

Tue, 29 Dec 2020 04:22 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : file photo
साल 2020 खत्म होने को हैं और नव वर्ष का आरंभ होने वाला है, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला साल उनके लिए खुशियों से भरा हुआ हो। 2020 में कोरोना की वजह से लोगों को बहुत ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है। ये साल हर किसी के लिए बहुत ही मुश्किलों भरा रहा, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि नए साल की दस्तक के साथ ही उनके घर में सुख-समृद्धि की भी दस्तक हो। नव वर्ष के पहले दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं जिससे आने वाले साल में मां लक्ष्मी की कृपा आपके और पूरे परिवार पर बनी रहे और आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी न रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
goddess laxmi
नव वर्ष के पहले दिन अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने को गाय के गोबर से लीपें और लीपे हुए स्थान पर अनार की कलम से एक त्रिकोण का चिह्न बनाएं। इस त्रिकोण में अपने प्रतिष्ठान या फिर अपने कार्य जो आप करते हैं उसका नाम लिखें। उसके बाद सिंदूर अर्पित करें।  गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। उस स्थान पर आसन बिछाएं और मां लक्ष्मी की पूजा एवं मंत्र जाप करें। नियम पूर्वक इस उपाय को नौ दिनों तक लगातार करना है। आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्मी जी - फोटो : SELF
चावल को शुक्र ग्रह का अनाज माना गया है। शुक्र ग्रह सुख समृद्धि का कारक है। चावल का प्रयोग पूजा पाठ के कार्यों में भी किया जाता है। इसे शुद्ध और मां लक्ष्मी का प्रिय अनाज माना गया है। इसलिए अपने पर्स में थोड़े से चावल डालकर रखें। इससे आपका फालतू खर्च रूकेगा और धन में बरकत भी होने लगेगी। 

4 of 5
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SOCIAL MEDIA
माता-पिता का आशीर्वाद यदि किसी के साथ हो तो वह हर मुश्किल को पार कर सकता है। इसलिए नव वर्ष के पहले दिन सबसे पहले माता-पिता के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें और उनसे उपहार स्वरूप कुछ सिक्के लेकर उसपर केसर लगाएं। इन सिक्कों को अपने धन स्थान पर रख दें। इससे आपके धन में बरकत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवी लक्ष्मी
महिलाओं को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए नव वर्ष के पहले दिन महिलाओं को लाल वस्त्र पहनने चाहिए। लाल रंग को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी का पूजन करें उन्हें खीर का भोग लगाएं हो सके तो खीर में केसर के कुछ धागे भी डालें। इस खीर को प्रसाद के रूप में सभी में वितरीत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें