ग्रहों की बदलती हुई चाल का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव होता है। ग्रह जब अपनी चाल बदलते हैं तो वे कुंडली में शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह अपनी प्रकृति के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिससे आपके जीवन में अच्छी और बुरी घटनाएं घटित होती हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों का दोष दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाई जा सकती है। लोग ग्रहों के दोष से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय करते हैं लेकिन इन उपायों को करने से पहले कुंडली का अध्ययन करना जरूरी होता है परंतु कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जो अत्यंत सरल हैं साथ ही इन्हें करने के लिए कुंडली की जांच करवाने की आवश्यकता भी नहीं रहती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।