फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि के भारी होने की ऐसे करें पहचान, ये हैं लक्षण

Sat, 06 Feb 2021 12:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shani dev
शनि का नाम सुनते ही लोगो के मन में डर बैठ जाता है, लेकिन शनि को एक न्याय प्रिय ग्रह माना गया है। शनि जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। बुरे ककर्म करने वालों को शनि दंडित करते हैं। अच्छे कर्म करने वालों पर शनि अपनी कृपा बरसाते हैं। यही कारण हैं कि उन्हें न्यायधीश कहा जाता है। माना जाता है कि जिन लोगों पर शनि की शुभ दृष्टि रहती है, उन्हें किसी प्रकार का अभाव नहीं रहता है। वहीं शनि की वक्र दृष्टि जिस पर पड़ती है, उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि जिससे शनि क्रोधित हो जाएं, उसे राजा से रंक बनने में समय नहीं लगता है। यही वजह है कि लोग शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं। शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, परंतु इससे पहले ये जानना आवश्यक होता है कि शनि आपसे प्रसन्न हैं या नाराज...ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ लक्षणों से हम शनि के भारी होने की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Shani Dev
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि का अशुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति के बाल तेजी से झड़ने लगते हैं, लेकिन सूर्य के अशुभ प्रभाव के कारण भी बाल तेजी से गिरते हैं, इसलिए ऐसा होने पर शनि को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजन करना चाहिए। सूर्य को मजबूत बनाने के लिए प्रातः नियमित रूप से तांबे के लोटे से सूर्य को जल देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जब किसी का शनि भारी होता है तो ऐसे में माथे का तेज खत्म होने लगता है। कुछ लोगों के ललाट पर कालापन भी नजर आने लगता है। यदि ऐसा हो तो सतर्क होकर रहना चाहिए। ऐसे में आपको मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

4 of 6
shani dev
शनि का अशुभ प्रभाव होने पर तो परिवार और कारोबार दोनों में समस्याएं आने लगती हैं। बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। आपको आग के कारण बड़ी हानि होने की संभावना बनी रहती है। यदि आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत शनिदेव से प्रार्थना करनी चाहिए एवं शनि को अनुकूल बनाने के उपाय करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
shani dev
शनि के भारी होने पर व्यक्ति तैलीय, मांसाहरी खाने को ज्यादा पसंद करने लगता है। सात्वकि व्यक्ति की रूचि भी मांस-मदिरा में बढ़ने लगती है। यदि किसी की रूचि इन चीजों की ओर बढ़ने लगे तो उसे विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और इन चीजों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shani dev
जब शनि अशुभ प्रभाव में होता है तो व्यक्ति के स्वाभाव में क्रोध और झूठ की भावना बढ़ने लगती है। वह धर्म-कर्म के कार्यों से विमुख होने लगता है। व्यक्ति में गलत कार्य सट्टा लगाने जैसी बुरी आदते पनपने लगती हैं। यही आदते व्यक्ति को दरिद्रता की ओर ले जाती हैं। बुरे कर्म करने पर शनि भयंकर दंड देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें