फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली में रेखाओं का ये योग दिलाता है आपको अचानक धनलाभ

Sat, 06 Feb 2021 10:26 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
palmistry - फोटो : palmistry
ज्योतिष के अनुसार हथेली में बनी हुई प्रत्येक छोटी-बड़ी रेखा का अर्थ होता है। ये रेखाएं समय-समय पर बदलती रहती हैं। कहा जाता है कि हथेली की रेखाओं में व्यक्ति का भाग्य लिखा होता है। इन रेखाओं से बनने वाले प्रत्येक निशान का संबंध व्यक्ति के भविष्य से होता है। ज्योतिष के अनुसार रेखाओं को देखकर व्यक्ति के जीवन में धनलाभ के बारे में भी जाना जा सकता है। रेखाओं की कुछ स्थितियां बहुत ही शुभ मानी गई हैं। इसी तरह से जब रेखाओं की स्थिति के कारण व्यक्ति के अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं। तो चलिए जानते हैं रेखाओं की शुभ स्थिति...
विज्ञापन

2 of 4
palmistry
ये योग दिलाता है अचानक धन लाभ
गजलक्ष्मी योग बहुत ही कम लोगों के हाथों में बनता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की दोनों हाथों की हथेलियों की भाग्य रेखाएं मणिबंध से शुरू होकर सीधी और स्पष्ट रूप से शनि पर्वत तक गई हो और सूर्य रेखा भी पतली स्पष्ट और लंबी हो इसके साथ ही मस्तिष्क रेखा एवं आयु रेखा भी कहीं से कटी हुई न हो तो ऐसे जातक के हाथ में गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। यह योग से अचानक धन लाभ दिलाने वाला होता है।
विज्ञापन

3 of 4
palmistry
यदि किसी जातक की हथेली में शनि पर्वत के नीचे का स्थान और शुक्र पर्वत अधिक उभरा हुआ और भाग्य रेखा शुक्र रेखा के पास से शुरू होकर शनि पर्वते के मध्य स्थान तक पंहुचती हो तो ऐसे लोग धन के मामले में भाग्यशाली होते हैं। माना जाता है कि इन्हें अपने कार्यों से जीवन में अथाह धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी जातक के हाथ में कनिष्ठा उंगली के नीचे क्षेत्र भाग्य रेखा आरंभ होकर, स्पष्ट जो कहीं से भी कटी फटी न हो और सीधे शनि पर्वत तक पहुंच रही हो तो यह भी बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति को भी धन का अभाव नहीं रहता है। ये लोग खूब धन कमाते हैं। वहींजब किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा और चंद्र रेखा मिलकर एक साथ मिलकर शनि पर्वत तक जाती हैं, तो ऐसे लोग भी बेहद धन के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें