फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: क्या आपने भी देखा है सपने में पानी या नदी, जानें क्या है सपने का मतलब

Mon, 21 Feb 2022 12:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वप्न शास्त्र: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है। - फोटो : istock
Swapna Shastra: सोते समय सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। मनुष्य नींद में चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है। कई बार सपने मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं। इस अवस्था में मनुष्य को कुछ स्वप्न याद रहते हैं और कुछ वह भूल जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अर्थ होता है, जो कि हमें हमारे भविष्य के विषय में संकेत देता है। जो सपने ब्रह्म मुहूर्त में देखे जाते हैं उन सपनों का फल भी जल्दी ही देखने को मिलता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। कई सपने बहुत शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ सपनों के अशुभ भी माना गया है। अक्सर सपने में आपने स्वयं को पानी में भीगते हुए या अपने चारों ओर पानी भी देखा होगा। आखिर सपने में पानी देखने का क्या अर्थ होता है। क्या कहता है स्वप्न शास्त्र इस बारे में आइए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वप्न शास्त्र: सपने में कुएं का पानी देखना अचानक धन प्राप्ति के संकेत देता है। - फोटो : अमर उजाला
यदि सपने में दिखे कुएं का पानी 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखाई देता है तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। सपने में कुएं का पानी देखना अचानक धन प्राप्ति के संकेत देता है। यदि कुएं में आपने साफ पानी देखा है तो इसका अर्थ है आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वप्न शास्त्र: सपने में साफ पानी देखने का अर्थ है कि आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।  - फोटो : अमर उजाला
साफ पानी देखना
यदि सपने में आपको साफ पानी दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कि आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। साथ ही इसका एक अन्य अर्थ यह भी है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिलेगी। 
 

4 of 5
स्वप्न शास्त्र: सपने में बारिश नजर आती है तो भविष्य में आपके घर में लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।  - फोटो : अमर उजाला
सपने में नजर आए अगर बारिश 
स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आपको सपने में बारिश नजर आती है तो यह करियर की दृष्टि से शुभ फल देने वाला सपना माना जाता है। सपने में बारिश देखने का अर्थ है कि आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि भविष्य में आपके घर में लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वप्न शास्त्र: सपने में नदी देखने का अर्थ है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होगी।  - फोटो : अमर उजाला
सपने में नदी देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में नदी नजर आती है तो इसका तात्पर्य है कि आपको शीघ्र ही कोई शुभ फल प्राप्त होने वाला है। यदि आप स्वयं को नदी में तैरता देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें