फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Interpretation: सपने में माता-पिता सहित अन्य रिश्तेदार को देखना शुभ है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Mon, 18 Apr 2022 06:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सब तो नहीं लेकिन कुछ सपने ऐसे जरूर होते हैं जो हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र में हर तरह के सपने के शुभ-अशुभ मतलब बताए गए हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनका आना जिंदगी में सुख-संपत्ति, वैभव-ऐश्वर्य आने का साफ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सब तो नहीं लेकिन कुछ सपने ऐसे जरूर होते हैं जो हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते हैं। स्वप्न अवचेतन मन में चल रहे विचारों के अलावा भविष्य की घटनाओं का भी इशारा देते हैं। सपने में जब कुछ दिखता है तो इसके पीछे कई तथ्य छिपे होते हैं। सपने में रिश्तेदारों को देखने का भी अलग अर्थ होता है। ज्योतिष और शास्त्रों की मान्यता के मुताबिक सपने भविष्य का संकेत देते हैं। ऐसे में जब कोई इंसान सपने में रिश्तेदारों को देखता है तो उसकी जिज्ञासा इसके अर्थ को जानने की होती है। अक्सर आपने सपने में अपने परिजनों को देखा होगा। आइए जानते हैं सपने में माता-पिता सहित अन्य रिश्तेदारों को देखना क्या संकेत देता है। 
विज्ञापन

2 of 7
सपने में मां का दिखाई देना सौभाग्य की निशानी है। - फोटो : istock
सपने में अगर मां दिखें  
सपने में मां का दिखाई देना सौभाग्य की निशानी मानी जाती है। इसका अर्थ होता है कि कोई शुभ समाचार जल्द ही मिलने वाला है।
विज्ञापन

3 of 7
यदि किसी को गुरु या अध्यापक सपने में दिखाई देता है तो उसका अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ सकता है। - फोटो : istock
सपने में दिखे घर के बुजुर्ग
यदि आपको सपने में  दादा-दादी या नाना-नानी नजर आते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन नेऊब सुरक्षा बढ़ने वाली है और आप बुद्धिमान बनेंगे। यदि किसी को गुरु या अध्यापक सपने में दिखाई देता है तो उसका अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ सकता है।

4 of 7
सपने में पति का दिखना खुशियां लाता है। - फोटो : istock
सपने में पति का दिखना
यदि कोई स्त्री सपने में अपने पति को देखती है तो माना जाता है कि उस महिला का शादीशुदा जीवन खुशियों से भरने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 7
सपने में दिखे अगर भाई तो मित्र बनते हैं। - फोटो : istock
सपने में दिखे अगर भाई
भाई सपने में दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि आपके नए मित्र बन सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सपने में दिखें अगर मामा तो जीवन में प्यार और शांति का अभाव है। - फोटो : istock
सपने में दिखें अगर मामा
यदि किसी व्यक्ति को सपने में अपने मामा नजर आते हैं और उन्हें देखकर वो डरता है तो इसका ये अर्थ हो सकता है कि उस व्यक्ति के जीवन में प्यार और शांति का अभाव है। इसी के साथ यदि आप सपने में अपने साथ मामा को किसी शादी या पार्टी में देखते हैं तो इसका मतलब है कि किसी आपको किसी शोक सभा में जाना पड़ सकता है जो बिल्कुल भी शुभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यदि सपने में परिजन दिखे लाल साड़ी में तो आपके घर में पैसे आने वाले हैं। - फोटो : istock
यदि सपने में परिजन दिखे लाल साड़ी में 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि यदि कोई महिला साड़ी में दिखे तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके घर में पैसे आने वाले हैं। ये इस बात को दर्शाता है कि अगर किसी व्यक्ति को पैसे की कमी चल रही है तो उसकी समस्या जल्दी ही दूर होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें