सपने में भगवान, मंदिर या पवित्र प्रतिमा दिखना
- फोटो : freepik
सपने में भगवान, मंदिर या पवित्र प्रतिमा दिखना
यदि ब्रह्म मुहूर्त में सपने के दौरान आपको भगवान के दर्शन होते हैं, मंदिर दिखाई दे या किसी देवी-देवता की मूर्ति नजर आए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना जीवन में उन्नति, कार्यक्षेत्र में सफलता और भगवान की कृपा का प्रतीक होता है। इससे मानसिक शांति बढ़ती है और रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं। इसी तरह सपने में साफ बहता हुआ पानी, नदी या समुद्र दिखना आर्थिक स्थिति के मजबूत होने का संकेत देता है। यह धन लाभ, आर्थिक अड़चनों के दूर होने और जीवन में नई ऊर्जा का का सूचक माना जाता है।