फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Interpretation: सपने में अगर दिखे हवाई जहाज या ट्रेन, तो जानें किस बात का है संकेत

Wed, 07 Sep 2022 12:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सपने में यात्रा करने का मतलब - फोटो : istock
Dream Interpretation on Travel: मनुष्य नींद में विभिन्न प्रकार के सपनों में गोते लगाता है। जब नींद में हम अवचेतन अवस्था में पहुंच जाते हैं तब हमें सपने नजर आते हैं। कहा जाता है कि सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर सोते हुए व्यक्ति कई चीजों को अपने सपनों में देखता है। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं, तो वहीं कई बार ऐसे सपने भी आते हैं जिन्हें देखते ही डर के मारे आंख खुल जाती है। आंख खुलने के बाद कुछ सपने याद रहते हैं, तो कुछ भूल जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कोई न कोई संबंध होता है। अक्सर आपने सपने में यात्रा भी करी होगी। यह यात्रा ट्रेन, हवाई जहाज, कार, किसी के भी साथ हो सकते हैं।  इस तरह के यात्रा संबंधी सपनों के पीछे क्या संकेत हो सकता है? आइए जानते हैं यात्रा से जुड़े विभिन्न सपनों के बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है। 
विज्ञापन

2 of 4
हवाई जहाज से यात्रा का सपना  - फोटो : ANI
हवाई जहाज से यात्रा करने का सपना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप स्वयं को हवाई जहाज में यात्रा करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका कोई बहुत बड़ा और बहुत समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने वाला है। इसके अलावा आपकी अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। यह सपना इस बात का संकेत है कि भाग्य आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
सपने में ट्रेन में यात्रा करते देखना - फोटो : PTI
सपने में ट्रेन में यात्रा करते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि आपने ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप किसी अनावश्यक बातों से परेशान या चिंतित रहेंगे। सपने के अनुसार आप दूसरों के कार्य या प्रतिलरियाएं देखकर दुखी न हो बल्कि अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। 
विज्ञापन

4 of 4
सपने में ट्रेन के पीछे भागना - फोटो : Social media
सपने में ट्रेन के पीछे भागना
यदि सपने में आप ट्रेन के पीछे भाग रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं हैं। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको अपने कार्य के प्रति सक्रिय रहने की आवश्यकता है अन्यथा मौके हाथ में आते आते छूट जाएंगे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें