फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Born In Pitru Paksha: पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव

Tue, 06 Sep 2022 03:12 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - फोटो : सोशल मीडिया
Pitru Paksha 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है, जिसका समापन आश्विन मास की अमावस्या पर होता है। इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू हो रहा है, जो कि 15 दिन तक यानी 25 सितंबर 2022 तक चलेगा। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि पितृपक्ष में पितरों की आत्मा अपने परिवार वालों को आर्शीवाद देने के लिए धरती लोक पर आती है। इस दौरान पितरों की शांति के लिए तर्पण श्राद्ध और पिंडदान आदि अनुष्ठान किए जाते हैं। मान्यता है कि श्राद्ध करने से पितर खुश होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। पितरों के तर्पण के अलावा भी पितृ पक्ष हिंदू धर्म में बेहद खास होता है। साथ ही इस माह में जन्म लेने वाले बच्चे भी बेहद खास होते हैं। आज हम जानेंगे कि पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव और भविष्य कैसा होता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - फोटो : सोशल मीडिया
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?
पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, क्योंकि शास्त्रों और नक्षत्रों के अनुसार ये समय अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे कई लोगों की मान्यता है कि यदि कोई बच्चा पितृ पक्ष में जन्म लेता है तो अशुभ होता है।  
विज्ञापन

3 of 5
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - फोटो : Social Media
जबकि ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। अपनी कला और रचना के जरिए जीवन में काफी कुछ हासिल करते हैं। 

4 of 5
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। पितरों के आशीर्वाद से ये बच्चे जीवन में खूब तरक्की करते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं? - फोटो : istock
पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे परिवार के लिए भी खुशियां लेकर आते हैं। कहा जाता है कि यदि किसी घर में पितृ पक्ष के दौरान किसी शिशु का जन्म होता है तो उस घर में धीरे-धीरे तरक्की होने लगती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें