Sun And Jupiter Yog 2022 : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा ग्रहों की युति भी बनती है जिसका प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। सभी ग्रहों में सूर्यदेव को राजा माना गया है। 13 फरवरी 2022 से सूर्यदेव शनि की राशि कुंभ में विराजमान है, जो 15 मार्च तक कुंभ राशि में विराजमान होंगे। वहीं सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाले गुरु ग्रह भी इस समय कुंभ राशि में विराजमान है। 12 अप्रैल को गुरु कुंभ राशि से निकलकर स्वराशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य और गुरु का कुंभ राशि में युति बहुत ही शुभ फलदायी रहता है। गुरु और सूर्य ग्रह की आपस में मित्रता का भाव रहता है। गुरु और सूर्य का कुंभ राशि में युति 12 साल के बाद बना है। ऐसे में कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है।