फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय, नहीं होगा कोई अशुभ प्रभाव

Fri, 13 Oct 2023 03:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan Solar Eclipse Upay Or Totke In Hindi: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को लगने जा रहा है। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहण काल के दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव हमारे आसपास की हर चीज पर पड़ता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

Surya Grahan 2023: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं न करें ये काम, हो सकती है परेशानी
विज्ञापन

2 of 6
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
सूर्य ग्रहण के दौरान मन ही मन ईश्वर का नाम लें। साथ ही गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 6
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने पास नारियल रखें। फिर ग्रहण खत्म होने के बाद इस नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

4 of 6
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
वहीं सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सूर्य देव की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में उन्नति होती है। इसके अलावा सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।

Sharad Purnima 2023: चंद्र ग्रहण के साए में शरद पूर्णिमा, जानें खुले आसमान में खीर रखें या नहीं
विज्ञापन

5 of 6
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है तो उसे सही करने के लिए सूर्य ग्रहण के समापन के बाद गेहूं, लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल का दान करें। इससे आपको लाभ होगा। साथ ही करियर में उच्च पद की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Surya Grahan 2023 Upay: सूर्य ग्रहण के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और दान करें। फिर श्री सूर्य अष्टकम का पाठ करें। इस पाठ को करने से रोग और ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। आप चाहें तो सूर्य चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें