Surya Grahan 2023 Negative Effects on Zodiac Sign
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही लगने जा है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपका मतभेद बढ़ेगा। हालांकि ग्रहण के बाद बृहस्पति ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद आपको राहत मिलेगी।