Surya Grahan 2020: वर्ष 2020 में पृथ्वी पर पड़ने वाला दूसरा
सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 03 मिनट पर प्रारम्भ होगा। रात्रि 08 बजकर 02 मिनट पर परम ग्रास शुरू हो जाएगा। ग्रहण का मध्य रात्रि 09 बजकर 39 मिनट पर और खग्रास की समाप्ति 11 बजकर 34 मिनट पर होगा जबकि मध्य रात्रि 12 बजकर 23 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक आदि का विचार नहीं किया जाएगा। यहां के जनमानस पर भी कोई दोष नहीं लगेगा।