Surya Gochar: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि में मौजूद होता है फिर किसी निश्चित समय में दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रह-नक्षत्रों के अधिपति भगवान सूर्य 14 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी उच्चराशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 15 मई, प्रातः 5 बजकर 29 मिनट तक गोचर करेंगे और उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशिगत तथा मेष राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि के योग हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे | इस बात का भी ध्यान रखें कि इसी राशि पर राहु भी गोचर कर रहे हैं इसलिए अपनी जिद और आवेश पर तो नियंत्रण रखें ही साथ ही स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, विशेषकर शरीर में विटामिंस सी-डी की कमी न होने दें। स्वभाव में उग्रता भी आ सकती है जिद पर नियंत्रण रखें। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि के योग हैं। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी।
विज्ञापन
3 of 13
विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य अधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवाएंगे | संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है किंतु उस यात्रा में आय कम और खर्च अधिक होगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
4 of 13
काफी दिनों पहले दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद है।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों पहले दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उनसे रिश्ते बिगड़ने न दें। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए हर प्रकार से सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे किंतु माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से विवाद बढ़ने न दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्तिके योग बनेंगे। मित्रों से भी अप्रिय समाचार प्राप्त के योग हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
विज्ञापन
6 of 13
ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
विज्ञापन
7 of 13
कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस अवधि के मध्य हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कार्यक्षेत्र में भी अपने काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्राओं पर अधिक खर्च होगा। इन सबके होते हुए भी सामाजिक सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग हैं।
8 of 13
ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव लाएगा। दांपत्य जीवन के लिए यह गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। साझा व्यापार करने से भी बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
9 of 13
जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा व्यापारिक अनुबंध भी भरना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी।
10 of 13
नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव विद्यार्थियों एवं शोध परक कार्य करने वाले छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
11 of 13
आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अनेक सफलताओं के होते हुए भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अशुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। व्यर्थ के झगड़े विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट के मामले बाहर ही सुलझाएं, वाहन क्रय के योग हैं।
12 of 13
विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए कार्य व्यापार में अच्छी सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। परिवार के छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनेगा किंतु इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई मायनों में अच्छे परिणाम नहीं देगा। आपकी वाणी में भी उग्रता आ जाएगी। स्वास्थ्य विशेष करके आंख-कान से संबंधित समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के हल होने में थोड़ा और समय लगेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनेगा किंतु इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर मिलने में संदेह रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय भी नुकसानदेह रहेगा।