मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो इनको एक बेहतर योजना और पैसे का सही उपयोग करने की प्रेरणा देते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक धन एकत्रित करने में माहिर होते हैं। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो इनको एक बेहतर योजना और पैसे का सही उपयोग करने की प्रेरणा देते हैं। इस राशि के जातक जो भी धन संचय करते हैं उसको अच्छी जगह निवेश कर देते हैं, जिस वजह से इनके पास एक समय बाद अच्छा धन इकट्ठा हो जाता है। चूंकि बुध व्यापार के दाता होते हैं, जो इनको व्यापार में भी धन कमाने की खूबी देते हैं।