मेष राशि
- फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
सूर्य के गोचर से मेष राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। सूर्य गोचर काल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।