तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
तुलसी की पत्तियों को दांत से न चबाना
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय और पवित्र पौधा माना गया है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यही कारण है कि लोग तुलसी के पत्तो का सेवन भी करते हैं। तुलसी के पत्तों को दांतो से चबाने के लिए मना किया जाता है। बड़े-बुजुर्ग केवल ये कहते हैं कि तुलसी के पत्तों का चबाना अच्छा नहीं होता है। क्या आपको पता है कि ये बात पूरी तरह से सही है तुलसी के पत्तों में क्षार तत्व होते हैं, जब कोई तुलसी के पत्तों को चबाता है तो इसके क्षारीयपन के कारण दांत खराब हो जाते हैं। इसलिए तुलसी के पत्तों को नहीं चबाना चाहिए।