विदेश में नाम कमाने के लिए
किसी भी व्यक्ति को अगर विदेश में कार्य करने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले तो वह गंवाना नहीं चाहेगा। यदि आप विदेश में कोई कार्य करना चाहते हैं या उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकन आप सफल नहीं हो पा रहे हैं तो प्रतिदिन सूर्यास्त के बाद रात्र को 08 बजकर 30 मिनट पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसी तरह से आरंभ करके पूरे नौ दिनों में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ पूर्ण कर लेना चाहिए। ध्यान रहे कि ये कार्य नौ दिन में पूर्ण हो तो बहुत अच्छा रहता है साथ ही संख्याओं का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।