इंसान के जीवन में कई बार ऐसा समय आता है, तमाम प्रयासों के बावजूद उसे अपने कार्य में सफलता नहीं मिलती है और लगातार उसकी आमदनी कम होती चली जाती है। यदि आपकी भी आमदनी से ज्यादा आपका खर्च है और हर समय आपके सामने पैसों की तंगी बनी रहती है तो आज रविवार के दिन इन चमत्कारी उपायों को करना न भूलें। रविवार के दिन किए जाने वाले इन टोटकों से सभी दिक्कतें दूर होती हैं और धन का भंडार तेजी से बढ़ने लगता है। सुख और संपन्नता बढ़ती है।
विज्ञापन
2 of 6
bay leaf
- फोटो : social media
जीवन में सुख समृद्धि और धन का कोष बढ़ाने के लिए रविवार के दिन एक बड़े पत्ते में अपनी मनोकामनाएं लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। श्रद्धा भाव से किए गये इस उपाय से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन
3 of 6
यदि आपको धन, वैभव और यश की चाहत है तो रविवार के दिन प्रत्यक्ष देवता सूर्य की साधना करना न भूलें। इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-आराधना और व्रत करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं और नौकरी कारोबार में सफलता मिलने लगती है।
4 of 6
रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। यदि यह दीपक आटे से बना हो तो और बेहतर है। इस उपाय को करने से धन का आगमन होने लगता है, धन का भंडार बढ़ता है।
विज्ञापन
5 of 6
उमंगोट नदी
- फोटो : Social media
आर्थिक समस्याओं से उबरने और बाधाओं को दूर करने के लिए रविवार के दिन किसी सरोवर या नदी के किनारे जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।
रविवार की रात को सोने से पहले अपने सिराहने एक गिलास दूध भरकर रखें। इसके बाद अगली सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान के पश्चात् गिलास के दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। इस उपाय को 7 से 11 सप्ताह करने पर निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होते हैं और धन का भंडार बढ़ता है।