फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले एक महीने वृष राशि में रहेंगे सूर्यदेव, इन 5 राशियों के जातकों के जीवन में बढ़ेगी परेशानी

Thu, 24 May 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
planet
सूर्यदेव चाल बदलकर वृष राशि में पहुंच गए हैं। अगले एक महीने सूर्य वृष राशि में ही रहेंगे। ऐसे में इन पांच राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

2 of 7
planet
ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि, सूर्य ने 15 जून को राशि परिवर्तन किया है। सूर्य अभी 15 जून तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में सूर्य पूजा से विशेष फल मिलेगा। वैसे अगर सभी  राशि के जातक सूर्य पूजा करें तो लाभकारी होगा लेकिन इन पांच राशियों को खुद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

3 of 7
aries - फोटो : aries
मेष राशि- इस राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर नहीं किया तो आप विवादों में फंस सकते हैं। आपको अपने परिवारजनों के साथ भी अच्छा व्यवहार करना होगा। नहीं तो पारिवारिक विवाद भी बढ़ सकते हैं।

4 of 7
वृष राशि
वृष राशि-अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखने से लाभ होगा। दापंत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल सकता है। आय में बहुत इजाफा देखने को मिल सकता है, लेकिन आपके शत्रु आपपर हावी रहेंगे इससे आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
तुला
तुला राशि- कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से रिश्तों में कटुता आ सकती है। हालांकि किसी क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। अचानक आस-पास की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरी में मतभेद हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि- सूर्य आपकी राशि से पाँचवें भाव में गोचर करेगा जिसके फलस्वरूप अचानक लाभ मिलने की संभावना है। जमीन के सौदे से फायदा मिल सकता है। घर में कलह-क्लेश बढ़ सकती है। यात्रा संभव है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ समाचार दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिथुन राशि
मिथुन राशि- इस  राशि के जातकों पर सूर्य का गोचर बुरा प्रभाव डालेगा। ऐसे में आपको सर्तक रहने की जरूरत है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन पारिवारिक विवाद बढ़ने के संकेत बन रहे हैं। संतान सुख का लाभ मिलेगा। इन राशि के छात्रों को भी पढ़ाई में नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें