फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar: ग्रहों के अधिपति सूर्य देव करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, ये 4 राशियां हो सकती हैं मालामाल

Wed, 16 Nov 2022 12:45 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
Surya Ka Vrischik Rashi Me Gocahr: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को ग्रहों का अधिपति माना जाता है। सूर्य एक प्रत्यक्ष देव के रूप में पूजे जाते हैं इसीलिए उन्हें आत्मा का कारक भी कहा गया है। सूर्य देव कुंडली के लग्न भाव और दशम भाव के कारक माने जाते हैं। जिस भी जातक में सूर्य देव उच्च की अवस्था में होते हैं उनको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती हो। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर साफ देखा जा सकता है। हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है।16 नवंबर, 2022 को सायं 07: 15 पर सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह के वृश्चिक राशि में गोचर के कारण सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ विशेष राशियां हैं जिन पर इस गोचर का शुभ प्रभाव प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते वृश्चिक राशि में सूर्य के गोचर से कौन सी राशियां है जिनके मालामाल होने की संभावना है। 
Vastu Upay: क्या आपकी कुंडली में है मंगल दोष? करें ये वास्तु उपाय, करियर में मिल सकती है सफलता
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि: सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी ग्रह है। ऐसे में वृश्चिक राशि में सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के जातको को भौतिक सुख और खुशियां देने वाला रहेगा। सिंह राशि के जो जातक प्रॉपर्टी से जुड़ा व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए लाभ होने के योग बन रहे हैं। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपके लिए यह समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में इस समय किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: ग्रहों के अधिपति सूर्य वृश्चिक राशि में ही गोचर कर रहे हैं, इसीलिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल सिद्ध होने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र में आपको सफलता के साथ साथ लोकप्रियता भी हासिल होगी। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। लंबे समय से बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: सूर्य ग्रह के इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। इस गोचर के दौरान आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आर्थिक तरक्की के साथ पदोन्नति मिलने की भी संभावना है। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके नेतृत्व गुण की भी प्रशंसा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि:  वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह का गोचर विद्यार्थियों को सफलता प्रदान करेगा। इस दौरान विद्यार्थी शिक्षा संबंधी जो भी योजना बना रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। इस गोचर के दौरान आपको अपने परिवार के सदस्यों और शिक्षकों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान आपके पिता आपको आर्थिक मोर्चे पर भी पूरी स्पोर्ट करेंगे। इस दौरान आपकी रुचि अध्यात्म की तरफ अधिक रहने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें