फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का उच्च राशि मेष में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिल सकता है मान सम्मान और धन दौलत

Sun, 18 Apr 2021 03:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
surya
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक नियमित अंतराल में अपनी राशि बदलते हैं, इस घटना को ग्रहों का राशि परिवर्तन या ग्रहों का गोचर कहते हैं। हर ग्रह का प्रभाव अलग-अलग होता है। सूर्य को सभी ग्रहों में राजा की पदवी प्राप्त है। सूर्य मान-सम्मान और नौकरी के कारक ग्रह है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य शुभ भाव में होते हैं उन्हें समाज में उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ऐसे लोगों का यश दूर-दूर तक फैला रहता है।  ज्योतिष के अनुसार मेष राशि और सिंह राशि में सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं क्योंकि ये दोनों राशियां इनकी उच्च और स्वगृही हैं। सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि को बदलते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
राशि
इन पांच राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छा संकेत- 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर शुभ फल देने वाला रहेगा। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। कोई भी नया कार्य आरंभ करने के लिए यह समय अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में आना अच्छा संकेत है। व्यापार में उन्नति और नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत दिखाई दे रहा है।
 

4 of 6
राशि
कर्क राशि के लिए सूर्य का गोचर आपके लिए सर्वाधिक प्रभावशाली रहेगा। मान सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति होने के संकेत मिल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर करना शानदार परिणाम देने वाला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए सूर्य का मेष राशि में जाना किसी रूके हुए काम के पूरे होने की तरफ इशारा करता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी, रुका हुआ धन भी वापस मिलने के संकेत। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें