मेष
इस अवधि में आपको मिश्रित फल मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहेगा, अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व रहेगा किन्तु, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा।