सूर्यदेव चाल बदलकर मेष राशि में पहुंच गए हैं। ऐसे में इन पांच राशि के जातकों को एक महीने तक संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
astrology
ज्योतिषाचार्य पंडित शुभास्तु जोशी ने बताया कि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के लिए यह परिवर्तन अशुभ होगा उनके जीवन में बहुत मुश्किलें आने वाली है। सूर्य मेष राशि में 15 मई तक रहेगा।
विज्ञापन
3 of 7
वृष्ा राशि
वृष- सूर्य के प्रभाव से इस राशि के जातकों के जीवन में धन की कमी आएगी। खर्चा बढ़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। जिसके कारण दूसरों के झगड़े भी बढ़ सकते हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें। संपत्ति को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
4 of 7
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या – इस राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। आपको वाहन से दूर हरना चाहिए। आपकी राशि में शारीरिक कष्ट के योग बन रहे हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यापार में आपको नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 7
तुला
तुला – इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में परेशानी के संकेत बन रहे हैं। पति- पत्नी दोनों की ही सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ को ज्यादा समय देना पड़ेगा। मेहनत करने पर ही आपके काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
6 of 7
मकर राशि
मकर – इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कष्टदायी होगा। जिंदगी में इस एक महीने में कई बदलाव आएंगे। नौकरी बदल सकते हैं। परिवार के साथ विवाद की स्थिति बिगड़ सकती है। बदलाव हो सकते हैं। कोई पुराान संपत्ति मिलने के भी संकेत बन रहे हैं।
मीन -इस राशि के जातकों के लिए वाणी पर संयम रखना होगा। वरना दुश्मन पक्ष उनपर हावी हो सकता है। आपकी वाणी से बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। आपकी जिंदगी के पिछले राज सामने आ सकते हैं। इसलिए अपने शत्रुओं से बचकर रहें और उनके जितना हो सकते दूर रहने की कोशिश करें।