फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2023: 22 जनवरी को शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Tue, 17 Jan 2023 03:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
Shukra Ka Kumbh Rashi mein Pravesh: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नए साल में ग्रहों का गोचर बहुत सारे बदलाव लेकर आएगा। इस महीने की 17 तारीख को जहां शनिदेव ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है। वहीं 22 जनवरी 2023 को शुक्र ग्रह भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। साल 2023 में शुक्र पहली बार गोचर करने वाले हैं। शुक्र देव शनि की स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पहले से ही शनि ग्रह विराजमान होंगे। दोनों के बीच मित्रता का भाव होने के कारण कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।  

Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा शुभ फल

Shani Asta 2023: 30 जनवरी को शनिदेव हो रहे हैं अस्त, इन राशि वालों को रहना होगा बेहद सावधान!

 
विज्ञापन

2 of 6
शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि  
शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आपको सफलता प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। मेष राशि के जो जातक पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं उनको इस गोचर के दौरान लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही यह गोचर धनलाभ भी दिला सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
मिथुन  राशि
22 जनवरी को कुंभ राशि में शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों के मन में आध्यात्मिक रुझान बढ़ाएगा। इस वजह से मिथुन राशि वाले दान-पुण्य के कार्यों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में भी भाग्योदय होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं उनके सपने भी पूरे होंगे। 

4 of 6
शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
सिंह  राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। सिंह राशि के जो जातक अविवाहित हैं उनके विवाह के योग है। गोचर काल के दौरान आप अपने प्रेम जीवन को भी आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि मेहनत करेंगे तो आपकी तरक्की की संभावना बढ़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को शुक्र के गोचर के दौरान अचानक धन की प्राप्ति होगी और आय में वृद्धि होगी। इस दौरान नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। पदोन्नति का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुक्र करेंगे कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शुक्र गृह कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे और इस गोचर के दौरान कुंभ राशि के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपका साथ देंगे। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़ी कोई यात्रा करना चाहते हैं वो आपको लाभ दिलाएगी। शुक्र का यह गोचर आपका भाग्योदय करेगा। हर निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें