फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2023: आज होने जा रहा है शुक्र का गोचर, 5 राशि वालों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की

Sun, 22 Jan 2023 09:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
Shukra Rashi Parivartan 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है, जो उन्हीं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है। 22 जनवरी को शुक्र गृह राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह आज 22 जनवरी को सायं 04:03 मिनट पर अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में 17 जनवरी से शनि मौजूद हैं। कुंभ राशि में शुक्र ग्रह 15 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद 15 फरवरी को रात्रि 08:12 मिनट पर वह मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर जहां कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ प्रभाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में जिनको  शुक्र के इस गोचर के कारण तरक्की मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
कुंभ राशि में शुक्र के गोचर से मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में उन्नति मिलने की संभावना है। यदि मेष राशि के जातक साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो उन्हें उस व्यवसाय में लाभ अवश्य होगा। आर्थिक लाभ होने के कारण जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी और सुख समृद्धि पूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मिथुन राशि 
22 जनवरी को होनेवाले शुक्र के इस गोचर की वजह से मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। य गोचर आपके लिए भाग्योदय लेकर आएगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आपका आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। 

4 of 6
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
सिंह राशि 
कुंभ  राशि में शुक्र गोचर के प्रभाव के कारण सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। उनके रिश्तों में और भी मजबूती आएगी। इसके अलावा जो लोग अभी तक सिंगल या अविवाहित हैं उनको भी शीघ्र ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। बात विवाह तक पहुँच सकती है। साथ ही करियर के क्षेत्र में तरक्की और नए अवसर मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 6
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर धनलाभ लेकर आएगा। मकर राशि के जातकों को अकस्मात धन लाभ होगा। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में भी सुधार होग। करियर की बात करें तो नई नौकरी के अवसर भी मिलने की संभावना है। इस गोचर अवधि के दौरान आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
कुंभ राशि 
शुक्र गोचर कुंभ राशि में ही होने जा रहा है। इस वजह से शुक्र ग्रह का कुंभ राशि के जातकों को बहुत अच्छा फल प्राप्त होगा। कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ तो मिलेगा ही साथ ही तरक्की और कै नए अवसर भी प्राप्त होंगे। यदि आप अगर सोच-समझकर कहीं निवेश करेंगे तो भविष्य में आपको इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें