फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2021: शुक्र का होगा चंद्रमा की राशि में प्रवेश, जानें किस राशि को होगा फायदा, किसे नुकसान

Mon, 21 Jun 2021 01:54 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay
समस्त भौतिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह 22 जून मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण में गोचर करते हुए कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 जुलाई की सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस गोचर का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को इस अवधि में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। वहीं सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं होगा। जबकि धनु राशि पर गोचर का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव बचने के लिए उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत भी बना सकते हैं। जानते हैं कुंडली में शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत करें.. 
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिष में शुक्र ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योतिष में शुक्र ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह भौतिक सुख, कला, सौंदर्य, ऐश्वर्य और कामुकता का प्रतीक माना जाता है। यह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में स्थित रहते हैं। इसके बाद ये राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये दोनों शुक्र की राशियां हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। जबकि मीन में यह उच्च के होते हैं। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में प्रबल होता है तो उसका जीवन बहुत ही सुख और शांति से बीतता है। व्यक्ति सभी तरह के भौतिक सुखों का आनंद लेता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उसका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव वाले जातक अपने जीवन में खूब यश और कीर्ति पाते हैं। मीडिया एवं कला, मनोरंजन के क्षेत्र में ख्याति अर्जित करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्र ग्रह के कमजोर होने के लक्षण
कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है। इसके अलावा जीवन में दरिद्रता का आगमन, व्यक्ति में आकर्षक क्षमता का अभाव, स्त्री सुख में कमी एवं कामुकता शक्ति क्षीण हो जाती है। 

4 of 5
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शुक्र ग्रह
शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है-
ॐ शुं शुक्राय नम:। 
ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुं
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंडली में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए हीरा रत्न पहना जाता है। - फोटो : iStock
यह रत्न करें धारण
शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा और सफेद पुखराज पहना जाता है लेकिन रत्नों को धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लेना चाहिए। शुक्र की शुभता के लिए चींटियों और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजित कर पूजा स्थल पर रखें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें