सभी पूर्णिमा में आश्विन महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व हो ता है। शरद पूर्णिमा की रात को चांद की चांदनी में अमृत की कण धुले हुए होते हैं। इस रात चांद की रोशनी से मानसिक और शारीरिक रूप से कई फायदे मिलते हैं। इस बार 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा की रात को चांदनी रात में खीर रखने की परंपरा होती है। ऐसा माना जाता है इस रात को खीर औषधि के रूप में बहुत फायदा पहुंचाती है।
शरद पूर्णिमा पर अश्विनी नक्षत्र में चंद्रमा अपनी पूर्ण 16 कलाओं से युक्त होता है। चंद्रमा की ऐसी स्थिति साल में 1 बार शरद पूर्णिमा के रात को ही बनती है। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा की रात को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।