फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापर्व दिवाली से पहले याद कर लें ये 6 उपाय, शुभ रहेगी आपकी दिवाली

Fri, 11 Oct 2019 08:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
diwali
पांच दिवसीय महापर्व का मुख्य त्योहार दीपावली इस बार 27 अक्तूबर 2019, रविवार के दिन मनाया जाएगा। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। मान्यता इस दिन यानी कार्तिक माह की कृष्ण अमावस्या पर भगवान राम 14 वर्ष के वनवास बाद रावण का वध करने के बाद अयोध्या लौटे थे। इसकी खुशी दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से घर पर सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं दिवाली से पहले लक्ष्मी पूजन के कुछ उपाय जिसे करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
peepal
1- दीपावली के दिन एक बिना कटा या फटा पीपल का पत्ता तोड़कर घर में लेआएं और इस पत्ते पर 'ओम महालक्ष्म्यै नमः' लिखकर पूजा स्थल पर रख दें।
विज्ञापन

3 of 7
लौंग और इलायची
2- दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन से पहले लौंग और इलायची का मिश्रण बना लें। फिर इसको सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाएं। इस प्रयोग से आपको लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

4 of 7
3- दीपावली पर किन्नरों को मिठाइयां और पैसे देकर बदले में किन्नर से एक रूपये का सिक्का मांग कर अपनी तिजोरी में रख लें, गरीबी दूर करने के लिए यह उपाय बड़ा ही कारगर माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
4- इस साल रविवार के दिन दीपावली है इसलिए हो सके तो सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
विज्ञापन

6 of 7
5- बरगद के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर तिजोरी में रखें इससे आपकी तिजोरी में धन बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली
6-दीपावली की रात अपने घर में श्रीयंत्र स्थापित करें और रात को कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। धन वृद्धि में यह उपाय बड़ा शुभ और सफल माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें