फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaniwar Ke Upay: आज के दिन करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Sat, 06 Aug 2022 09:03 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : istock
Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। इस शनि देव की पूजा की जाती है। शनिदेव की बुरी दृष्टि से बचने के लिए लोग आज के शनि देव के मंदिर जाते हैं। उनके समक्ष दीप जलाते हैं। कहा जाता है कि शनिदेव जातक कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ऐसे में यदि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति सही नहीं है या किसी संकट का सामना कर रहे हैं तो शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का पूजन करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से आपके जीवन में आने वाले सभी कष्टों का नाश होगा और भगवान शनिदेव का आशीर्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय... 
विज्ञापन

2 of 6
शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
शनिवार के दिन करें ये उपाय
शनिवार के दिन किसी पीपल के पेड़ में कच्चे सूत के धागे को सात बार लपेटें।  साथ ही मन ही मन भगवान शनिदेव का ध्यान करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से आपकी उन्नति के मार्ग में कोई परेशानी नहीं आएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप बिजनेस में घाटा हो रहा है या कोर्ट कचहरी की उलझनों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन पीपल के 11 पत्ते लें और इनकी एक माला बना लें। इसके बाद ये माला शनि मंदिर में अर्पित कर दें। माला अर्पित करते समय ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का लगातार जाप करते रहें। ऐसा करने से आपको जल्द लाभ मिलेगा। 

4 of 6
शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
यदि दाम्पत्य जीवन रोज झगड़े की स्थिति पैदा हो रही है और खुशियां गायब हो रही हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन थोड़े से काले तिल लेकर पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : istock
यदि आप व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं या बिजनेस में आमदनी बढ़ने की मनोकामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन एक काला कोयला लाएं और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही ‘शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। ये उपाय आपके लिए जरूर फलदाई साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय - फोटो : iStock
घर में सुख-शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो पुष्य नक्षत्र के दौरान एक लोटा जल लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी डालें और पीपल के पेड़ की जड़ में पानी में डाल दीजिए। इसके साथ ही ‘ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें