ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिर्फ कुंडली ही नहीं बल्कि राशि के अनुसार भी आप सही जीवनसाथी की पहचान कर सकते हैं। आज हम कुंभ राशि के बारे में जानेंगे। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। चलिए जानते हैं इन 12 राशियों में से किस राशि के जातक कुंभ राशि के लिए सही साथी साबित हो सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : iStock
Kumbh Rashi Facts: कहते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को सही जीवनसाथी मिल जाए तो इंसान का जीवन सुखमय हो जाता है। वहीं दांपत्य जीवन में कलेश हो तो इंसान का जीवन नर्क के समान बीतता है। यही वजह है कि लोग शादी के पहले कुंडली मिलाते हैं, ताकि शादी के बाद कोई परेशानी न हो। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिर्फ कुंडली ही नहीं बल्कि राशि के अनुसार भी आप सही जीवनसाथी की पहचान कर सकते हैं। आज हम कुंभ राशि के बारे में जानेंगे। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। इन 12 राशियों में से किस राशि के जातक कुंभ राशि के लिए सही साथी साबित हो सकते हैं? चलिए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और मेष
कुंभ राशि की जोड़ी मेष राशि के जातक के साथ अच्छी साबित होती है। ये जब रिश्ते में आते हैं तो एक-दूसरे का सम्मान और विश्वास करना बखूबी जानते हैं। सामाजिक दृष्टिकोण की बात करें तो इन दोनों राशियों के विचार थोड़े अलग होते हैं। यही वजह है इनमे कभी-कभी मतभेद की स्थिति भी आती है। लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद भी मेष और कुंभ राशि की जोड़ी अच्छी साबित होती है।
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और वृष
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ और वृष के जातक एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। इसलिए उनकी जोड़ी सही साबित नहीं होती है। वृष राशि के जातकों के साथ कुंभ राशि के जातकों एक अच्छा रिश्ता बनाने में कई बाधाएं आती हैं, लेकिन यदि वे अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में सोचते हैं तो जीवन पर्यंत एक दूसरे के साथ रह सकते हैं।
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और मिथुन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन और कुंभ राशि के जातक अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। इन दोनों राशियों के जातकों में प्यार बड़ा ही फलता फूलता है। इनका रिश्ता रोमांस से भरा होता है। रिश्ते में ये एक दूसरे को उत्तेजित करते हैं। साथ ही एक साथ रहने का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और कर्क
ज्योतिष के अनुसार, यदि कुंभ के जातक कर्क राशि के जातक के साथ सही समय और सही परिस्थितियों में अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो ये रिश्ता जीवन भर के लिए अटूट हो सकता है। कहा जाता है कि कुंभ राशि के जातक कर्क की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं। यही वजह है कि इनका रिश्ता अच्छा साबित होता है।
विज्ञापन
6 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और सिंह
कुंभ और सिंह राशि के जातक एक-दूसरे के ठीक विपरीत होते हैं। इनका पहला आपसी तालमेल ‘विपरीत आकर्षण’ पर आधारित होता है। हालांकि एक दूसरे से अलग होने के बाद भी वे दोनों, अपने आपसी रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की भावना रखते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और कन्या
कुंभ और कन्या राशि के जातक तुरंत रिश्ता नहीं बनाते। ये एक दूसरे को समझने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि एक बार रिश्ते में आ जाने के बाद दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझते हैं।
8 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और तुला
तुला और कुंभ राशि के जातक जब प्यार में होते हैं, तो वे दोनों एक-दूसरे का सम्मान करना और उनकी देखभाल करना अच्छे से जानते हैं। इन दोनों का एक साथ खुशहाल और लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता हो सकता है।
9 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और वृश्चिक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ और वृश्चिक राशि का रिश्ता उच्च स्तर तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुंभ राशि को बहुत जल्दी गुस्सा आता है। वहीं वृश्चिक राशि के जातक प्रभुत्व जताने वाले होते हैं।
10 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
धनु और कुंभ
ज्योतिष के अनुसार, यदि कुंभ और धनु राशि के जातक रिश्ते में आते हैं तो उनका रिश्ता सफल होने की संभावना 85 प्रतिशत तक रहती है। दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहता है। सबसे खास बात ये है कि इनकी आपसी पसंद-नापसंद भी काफी मिलती-जुलती है।
11 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और मकर
इन दोनों राशियों के जातकों का रिश्ता मिला जुला होता है। ज्योतिष के अनुसार, आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से कुंभ राशि के जातक मकर पर अपना जादू चलाने में कामयाब होते हैं। लेकिन कभी-कभी मकर के लिए कुंभ राशि का लापरवाह रवैया परेशान करने वाला हो सकता है।
12 of 13
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ का कुंभ राशि के साथ रिश्ता
ज्योतिष के अनुसार, जब कुंभ राशि के दो लोग प्यार में पड़ते हैं तो ये रिश्ता काफी सफल साबित होता है। इन दोनों राशियों के लोग आपस में मिलकर एक दोस्ताना बंधन का निर्माण करते हैं। साथ ही ये दोनों लोग एक-दूसरे का बहुत अधिक सम्मान करते हैं।
इस राशि के लोग होते हैं कुंभ के बेस्ट लाइफ पार्टनर
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ और मीन
कुंभ और मीन राशि के जातकों की जोड़ी बहुत अच्छी मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार, दोनों समझदारी से फैसले लेते हुए अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं।