फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri: 17 जून से 4 नवंबर तक वक्री रहेंगे शनि देव, इन 3 राशियों को होगी जमकर परेशानी

Fri, 12 May 2023 05:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shani Vakri 2023 - फोटो : amar ujala
Vakri Shani ka Rashiyon par Prabhav: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय और कर्म का कारक ग्रह माना गया है। शनि का चाल धीमी होने से वजह से लोगों के ऊपर इनका शुभ-अशुभ प्रभाव भी काफी देर रहता है। वैदिक ज्योतिष में शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के लोगों पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है वहीं कुछ राशि वालों पर पहले से चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाती है। वर्तमान में शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुम्भ में गोचर कर रहे हैं और 17 जून  2023 को वो अपनी ही राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 4 नवम्बर को शनि मार्गी होंगे। शनि देव के वक्री होने से 3 राशियों को थोड़ा सावधान रहना होगा।आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन सी है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shani Vakri 2023
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि देव अष्टम भाव में वक्री होंगे। शनि देव के इस भाव में वक्री होने से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी निवेश को सोच समझकर ही करें। इस समय आपको धन की कमी महसूस होगी। कार्य स्थल पर आपके शत्रु आपको परास्त करने के नए तरीके खोजने वाले है। इस समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अपने प्रेम संबंधो में किसी भी प्रकार के तनाव को आने से रोकना होगा। ईमानदारी से अपना काम करने में ही भलाई है। 
विज्ञापन

3 of 4
राशि
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि देव अब चौथे भाव में वक्री होने जा रहे है। शनि देव के वक्री होने से आपको थोड़ी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव होगा। इस समय अपने कार्य स्थल पर पूरी मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ना होगा। आपको अपने व्यापार में इस समय अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। इस समय आप किसी से कर्जा नहीं ले। अगर मकान का काम अटका हुआ था तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

4 of 4
राशि
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे भाव में वक्री होंगे। इस भाव से वाणी और कुटुंब का विचार किया जाता है। इस भाव में वक्री शनि के होने से परिवार में कलह हो सकती है। इस समय अगर आप झुठ बोलते है वो बड़ी समस्या में आ सकते है। इस समय आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अगर आप किसी को पैसे उधार देने की सोच रहे है तो सोच समझकर दे। इस समय शनि देव के वक्री होने से आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें