Shani Vakri 2023
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि देव अष्टम भाव में वक्री होंगे। शनि देव के इस भाव में वक्री होने से आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी भी निवेश को सोच समझकर ही करें। इस समय आपको धन की कमी महसूस होगी। कार्य स्थल पर आपके शत्रु आपको परास्त करने के नए तरीके खोजने वाले है। इस समय अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अपने प्रेम संबंधो में किसी भी प्रकार के तनाव को आने से रोकना होगा। ईमानदारी से अपना काम करने में ही भलाई है।