वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि एक ग्रह तो है ही उन्हें देव की संज्ञा भी दी गई है। सभी ग्रहों की तरह शनि भी एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं लेकिन ये बहुत ही धीमी गति से चलते हैं इसी कारण शनि के शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि मार्गी (सीधी चाल) और वक्री (उल्टी चाल) दोनों होते हैं। इस समय शनि स्वयं की राशि मकर में स्थित हैं। इस साल शनिदेव 23 मई दिन रविवार यानी कल अपनी ही राशि मकर में वक्री हो रहे हैं। 23 मई की दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर शनि देव अपनी ही राशि मकर में वक्री हो जाएंगे और इसके बाद ये 11 अक्तूबर यानी पूरे 141 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। किसी भी ग्रह के स्थान परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव होता है। इसी तरह से शनि की उल्टी चाल का असर भी राशियों पर होगा। ये प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के वक्री होने का राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। इनके लिए धन लाभ के योग हैं तो वहीं खर्च में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी ध्यान देने की जरूरत है। यदि नया व्यापार है तो समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशि
वृष राशि के जातको के लिए भी शनि का वक्री होना उनके आर्थिक पक्ष के मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थय पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अचानक से विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि
शनि के वक्री होने पर मिथुन राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव वाला होगा। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें। मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशि
शनि के वक्री होने पर कर्क राशि के लोगों की मुश्किलें कुछ बढ़ सकती हैं। इस दौरान किसी भी तरह के गैरकानूनी कामों से दूर रहें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्करों में फंस सकते हैं, लेकिन इस दौरान साझेदारों से चल रहे विवाद समाप्त होने के योग हैं।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि
शनि के वक्री होने के दौरान सिंह राशि के जातकों को धन के मामले में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कहीं पर भी निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय करें अन्यथा हानि हो सकती है। इसके साथ ही शत्रुओं से समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि
शनि के वक्री होने पर कन्या राशि के जातको को बच्चों को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण चिंता सता सकती है। इसके साथ ही आय में कमी होने की संभावना है।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि
इस दौरान तुला राशि के जातकों का धर्म और अध्यात्म की तरफ झुकाव होगा। कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ने की संभावना है इसलिए कोई भी निर्णय लेते समय सावधान बरतें।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि
शनि वक्री के दौरान वृश्चिक राशि के लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे संचय किए गए धन में कमी आएगी। अपने घर के बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को स्वास्थय को लेकर सतर्क रहना होगा। सेहत के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस राशि के जातकों को इस दौरान आजीविका के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए इस दौरान सेहत पर ध्यान देना होगा। हर निर्णय सोच-समझकर ही लेने की आवश्यकता है। संचय किए गए धन में कमी आ सकती है।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक इस समय हो सके तो निवेश को टाल दें। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो पूरी तरह से सोच-समझकर ही निवेश करें। लोगों के लिए इस वक्त निवेश का फैसला सही नहीं होगा। इस दौरान स्वास्थय को लेकर सावधानी बरतें। यदि विदेश यात्री की योजना है तो टाल दें। हालांकि कुंभ राशि वालों के लिए धन प्राप्ति को योग बन सकते हैं।
शनि के वक्री होने से मीन राशि के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कहीं पर धन अटका हुआ है तो वह भी मिलने के आसार बन रहे हैं। यदि कोई मित्र विदेश में है तो उससे लाभ प्राप्त हो सकता है।