फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष 2020: 24 जनवरी को शनि बदलेंगे चाल, 7 राशियों पर होगा सीधा असर

Tue, 10 Dec 2019 02:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
astrology
शनि सभी 9 ग्रहों में सबसे धीरे चलने वाले ग्रह हैं। शनि एक राशि से दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करने में लगभग ढाई साल का समय लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन से राशियों पर बहुत असर पड़ता है। 

शनि इस समय धनु राशि में है। साल 2020 में शनि अपनी राशि बदलेंगे। 24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आ जाएंगे। शनि के राशि बदलने से कुछ राशियों को राहत मिलेगी वहीं कुछ की परेशानियां बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का असर- 2020
24 जनवरी 2020 को शनि के मकर राशि में जाने से वृश्चिक राशि पर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। लेकिन कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। साढ़ेसाती का आखिरी चरण धनु राशि वालों से दूर हो जाएगी। शनि के मकर राशि में जाने से अगले 5 सालों तक इस राशि पर साढ़ेसाती का असर रहेगा। अभी मकर राशि पर से शनि की शुरुआती ढाई साल पूरे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शनि 2020
शनि की ढैय्या का असर-2020
फिलहाल अगर अभी की बात करें तो वृष और कन्या राशि वाले लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। 2020 में शनि के राशि परिवर्तन से मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। साल 2020 में मिथुन और तुला राशि के लोगों के लिए भारी रहेगा।
विज्ञापन

4 of 4
astrology
साल 2020 में कुल 7 राशियों पर रहेगा शनि का असर
साल 2020 में  शनि के राशि परिवर्तन से धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें