फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Jayanti 2023: 19 मई को है शनि जयंती, इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

Wed, 17 May 2023 06:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shani Jayanti 2023 positive impact on zodiac signs - फोटो : amar ujala
Shani Jayanti 2023: शनि जयंती का दिन भगवान के भक्तों के लिए खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ दिन शनि देव या शनिदेव की पूजा करने से जीवन में फल की प्राप्ति होती है। शनि को एक न्याय प्रदाता और व्यक्तिगत कार्यों के लिए सही परिणाम देने वाले के रूप में जाना जाता है।  शनि जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन मनाया जाने वाला एक ऐसा ही शुभ दिन है। इस बार शनि जयंती 19 मई २०२३ को मनाई जाएगी. इस दिन वाट सावित्री अमावस्या भी है। शनि जयंती साढ़े साती के कारण शनि दोष से राहत पाने का सबसे अच्छा अवसर है। लोगों के जीवन में शनि ढैया के गंभीर प्रभाव को कम करने के लिए भगवान से प्रार्थना करें। इस दिन उपवास करने से भगवान प्रसन्न होंगे। आइए जानते हैं कौन सी वो 5 राशियां हैं जिनको शनि देव की विशेष कृपा बनेगी।
विज्ञापन

2 of 6
Shani Jayanti 2023 positive impact on zodiac signs
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र है जो शनि के साथ मित्रवत है। शनी जयंती पर शनिदेव सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे। इन जातकों को धन, पद और मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। शनि की कृपा से इन राशि के लोगों के सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Shani Jayanti 2023 positive impact on zodiac signs
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर शनि देव बनी रहेगी । आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है परिवार का सहयोग मिलेगा। करियर में पदोन्नति की भी सम्भावना है। धन लाभ के योग हैं। 

4 of 6
Shani Jayanti 2023 positive impact on zodiac signs
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा है। तुला राशि के जातकों के लिए शनि देव सफलता,धन और समृद्धि प्राप्त होगी । शनि जयंती के दिन तुला राशि वालों को बहुत शुभ परिणाम मिलेंगे। शनि जयंती के शुभ योग से तुला राशि वालों को प्रसिद्धि भी मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Shani Jayanti 2023 positive impact on zodiac signs
मकर राशि 
शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं और इस प्रकार मकर राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव कम रहेगा। मकर राशि के जातक इस दौरान टीम का नेतृत्व सफलता पूर्वक करेंगे। शनि जयंती के शुभ योग से आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने की भी सम्भावना है । राजनीति में सक्रिय लोगों को भी शनि जयंती का लाभ प्राप्त हो सकता है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani Jayanti 2023 positive impact on zodiac signs
कुंभ राशि
चूंकि शनि देव राशि के स्वामी हैं इसलिए शनि लग्न के जातकों को लगातार शनि देव की कृपा प्राप्त हो रही है। हालांकि कुंभ राशि पर अभी साढ़े साती चल रही है।लेकिन शनि जयंती पर आपको धन लाभ का योग है । कुंभ राशि  के जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम और सम्मान दोनों प्राप्त होगा ।कुंभ राशि के जातकों को शनि जयंती पर विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें