फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Jayanti: आज शनि जयंती पर इस विशेष योग में पैर पर बांधे ‘काला धागा’, शनि, राहु और केतु तीनों ग्रहों के प्रकोप से मिल सकती है मुक्ति

Mon, 30 May 2022 12:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शनि जयंती विशेष - फोटो : अमर उजाला
Shani Jayanti par aise baandhe Kala Dhaga:  हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। आज 30 मई, सोमवार को शनि जयंती है। शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछउपाय किए जाते हैं।  ऐसे जातक जिनकी कुंडली में शनि दोष है या वे शनि की साढ़े साती-ढैय्या से ग्रसित हैं, उन्हें इस दिन जरूर कुछ उपाय कर लेने चाहिए। इन उपायों में काला धागा धारण करना भी शामिल है। ज्योतिषशास्त्र में काला धागा धारण करने के ढेर सारे लाभ बताए गए हैं। चूंकि काले रंग का संबंध सीधा शनि देव से जोड़ कर देखा जाता है इसलिए ऐसा माना जाता है कि शनि जयंती के दिन यदि पैर में काले रंग का धागा बांधा जाए तो शनि दोष जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि जयंती के पावन दिन काला धागा बांधना शुभ क्यों होता है और इसे किस विधि से पैर में बांधना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
शनि जयंती पर बन रहा है विशेष सिद्धि योग  - फोटो : social media
शनि जयंती पर बन रहा है विशेष सिद्धि योग 
ज्येष्ठ मास की अमावस्या 29 मई को दोपहर 2:54 से ही लग जाएगी, लेकिन उदया तिथि के कारण  शनि जयंती 30 मई दिन सोमवार को मनाई जाएगी। इसी दिन सुकर्मा योग है, इसी के साथ इसी दिन प्रातः काल से ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, शनिदेव की पूजा के दिन अभिजीत मुहूर्त भी है। सर्वार्थ सिद्धि योग पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए अति शुभ माना जाता है। कुलमिलाकर यह दिन बेहद शुभ है। शनि जयंती के दिन प्रातः 07:12 मिनट से पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। वहीं सुबह से ही रात 11: 39 मिनट तक सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। 30 मई के दिन ही वट सावित्री के साथ शनि जयंती व सोमवती अमावस्या भी है। ऐसे में इस विशेष सिद्धि योग में यदि कोई जातक काला धागे के उपाय करता है तो शनिदोष से जल्दी छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
यदि आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है, तो बाएं पैर में ही काला धागा बांधना चाहिए।   - फोटो : amar ujala
कैसे बांधें काला धागा ?
आजकल लोग फैशन में भी काला धागा बांध लेते हैं, लेकिन काला धागा बिना ज्योतिषीय विधान से पहनना उचित नहीं होता। पूरे विधि-विधान से काला धागा धारण करने से ही इसका पूरा फायदा मिलता है। काला धागा पहनने से शनि दोष के अलावा राहु-केतु के बुरे असर से भी निजात मिलती  है। वैसे तो पैर में काला धागा बांधना सही है लेकिन यदि आप पैर की जगह गले या हाथ में धारण करना चाहें तो कर सकते हैं।  यदि आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता है, तो बाएं पैर में ही काला धागा बांधना चाहिए।  जिन लोगों को पेट में दर्द की शिकायत हो, वे पैर के अंगूठे में काला धागा बांधें। बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों के असर से बचने के लिए भी काला धागा बहुत उपयोगी है। 

4 of 7
शरीर पर काला धागा बांधने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। - फोटो : amar ujala
काला धागा लाता है सकारात्मक ऊर्जा 
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शरीर पर काला धागा बांधने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। इसके अलावा पैर में काला धागा बांधने से शनि के साथ-साथ राहु-केतु ग्रहों के प्रकोप से भी राहत मिलती है। शनि दोष के कारण आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है 
बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है 
जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उसे काला धागा पहनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

6 of 7
काला धागा - फोटो : amar ujala
आर्थिक लाभ के लिए काला धागा
शनि जयंती के दिन शरीर में काला धागा बांधना बेहद फायदेमंद होता है। खासकर इस दिन दाहिने पैर में काला धागा बांधना शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति का आर्थिक जीवन सुखी होता है। घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काला धागा - फोटो : amar ujala
काला धागा धरण करते समय रखें ये सावधानी 
  • काले धागे को अभिमंत्रित करने के पश्चात् ही धारण करना चाहिए।
  • इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।
  • काला धागा बांधने वाले व्यक्ति को रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • मंत्र - ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि  तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
  • शरीर के जिस हिस्से में काला धागा बांध रहे हैं वहां किसी अन्य रंग का धागा न बांधें।
  • शनिवार के दिन काला धागा बांधना शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें