Shani Jayanti 2019:
शनि जयंती 3 जून को मनाई जाएगी। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनिदेव का जन्म हुआ था। शनि जयंती के दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी है जिससे इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा-आराधना से शनि की साढ़ेसाती, महादशा और शनि की ढैय्या का असर कम होता है। शनि जयंती और सोमवती अमावस्या के संयोग से शनिदेव को प्रसन्न करने से बहुत लाभ मिलता है। शास्त्रों में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं।