शनि जयंती के दिन वैसे तो शनिदेव सब पर प्रसन्न रहते हैं, लेकिन इस दिन भूलकर भी कुछ काम नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
shanidev
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या को मनाई जाती है। मंगलवार को शनि जयंती होने से आपको दोगुना फल मिलेगा। लेकिन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
3 of 7
hair
- फोटो : hair
शनि जयंती के दिन बाल और नाखून नहीं काटना अथवा कटवाना चाहिए। शनि जयंती के दिन ऐसा करना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि जयंती पर बाल और नाखून बनवाने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इसके कारण मनुष्य को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
माना जाता है कि शनि जयंती के दिन कोई भी नया कपड़ा नहीं खरीदना चाहिए। यहां तक की नए कपड़े पहनना भी अशुभ माना जाता है। ज्यादा हो तो आप इस दिन कपड़े दान कर सकते हैं। वहीं अगर आप काले रंग के कपड़े दान करेंगे तो आपको फायदा होगा।
विज्ञापन
5 of 7
dana
शनि जयंती के दिन घर पर आए या फिर कहीं भी मिले भिखारी को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। इस दिन आप अगर गरीब और भूखे भिखारियों को खाने की वस्तुएं दान करेंगे तो आपका घर धन से भर जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
shani dev
माना जाता है कि आप जब भी शनिदेव की पूजा करने जाएं तो उनकी तस्वीर में आंखे डालकर न देखें। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं। इस दिन शनिदेव के केवल पैरों की पूजा करें। साथ ही तेल चढ़ाते समय भी आंखे बंद करके उनका जाप करें।
शनिदेव वैसे तो बेहतद क्रूर देवता हैं लेकिन स्त्रियों का अपमान वे कभी बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसलिए इस दिन भूलकर भी आप किसी भी स्त्री का अपमान न करें। अगर आपको अपने जीवन में तरक्की चाहिए तो आप स्त्रियों का सम्मान करें और उन्हें जितना हो सके सुख सुविधाएं दें।