फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2022: 30 साल बाद आज 'कुंभ' में आएंगे शनि देव, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Fri, 29 Apr 2022 06:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ज्योतिषीय गणना के अनुसार करीब 30 साल बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि अपनी ही राशि मकर राशि को छोड़कर दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
Shani Gochar 2022: साल 2021 में शनि का गोचर नहीं हुआ था। लेकिन ढाई साल बाद 2022 में शनि (शनि, न्याय के देवता) अपनी राशि बदल देंगे। ज्योतिषियों के अनुसार शनि का यह गोचर अप्रैल 2022 में होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार करीब 30 साल बाद आज 29 अप्रैल 2022 को शनि अपनी ही राशि मकर राशि को छोड़कर दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। शनि का यह गोचर सभी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शनि के प्रत्येक गोचर का प्रत्येक मनुष्य के जीवन पर एक निश्चित प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह गोचर न केवल शुभ साबित होगा बल्कि उनके लिए सौभाग्य, धन, समृद्धि और ढेर सारी खुशियां भी लाएगा। शनि का यह गोचर कुछ लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा, जबकि यह दूसरों के लिए मुश्किलें या चुनौतियां भी ला सकता है। आइए जानते हैं, उन राशियों के बारे में जो शनि के इस गोचर से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के सात वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शनि का 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ दायक रहेगा। शनि मेष राशि के जातकों के दशम भाव में स्थित होगा जो कि आपके लिए अत्यंत लाभकारी है। शनि की यह स्थिति आपको भाग्य और समृद्धि दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के सात वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। नौकरी खोजने या अपना खुद का कुछ शुरू करने के लिए समय उत्तम है। आप थोड़े काम के प्रति उत्साही और इच्छाशक्ति वाले होंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है और इससे आपके जीवन में अपार खुशियां आएंगी। आपकी क्षमता, प्रतिभा और मेहनत की हर जगह तारीफ होगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि के इस गोचर से वृष राशि वालों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। वृषभ राशि के जातकों की कुण्डली में शनि देव नौवें और दसवें भावों के स्वामी हैं। इस वजह से शनि आपके भाग्य को उज्ज्वल करेगा और आप ढेर सारा धन और समृद्धि अर्जित करेंगे। आप कोई व्यवसाय कर रहे हों या आप किसी नौकरी में हैं, आपको अपने क्षेत्र में बहुत सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है और इससे आपके जीवन में अपार खुशियां आएंगी। आपकी क्षमता, प्रतिभा और मेहनत की हर जगह तारीफ होगी। वृष राशि के जातकों को अपार लाभ होगा। साथ ही इस दौरान सभी रुके हुए कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे। शनि आपको सभी कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

4 of 7
सिंह राशि के जो जातक विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे थे उन्हें अब सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। सिंह राशि के जो जातक विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे थे उन्हें अब सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस गोचर के कारण आप अपनी अधिकांश वित्तीय बाधाओं को दूर करने और अधिक धन संचय करने में सक्षम होंगे। इस अवधि के दौरान आपके सभी कार्य लाभ के साथ सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आपको नौकरी के कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
कन्या राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं से धन का लाभ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
कन्या  राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी शनि का यह गोचर सौभाग्य लेकर आएगा। कन्या राशि के जातकों की न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि सामाजिक रूप से भी आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कन्या राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं से धन का लाभ मिलेगा। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है। शनि देव की कृपा से कन्या राशि के जातकों का भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
इस अवधि के दौरान धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने की भरपूर संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर धन के मामले में शुभ समाचार लेकर आएगा। इस अवधि के दौरान धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने की भरपूर संभावना है। काफी लंबे समय से जिन विषम परिस्थितियों में आप फंसे हो उससे बाहर आने में सफल होंगे। आप आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। साथ ही आपने जिन लोगों से ऋण लिया था उसे भी आप आसानी से उतार लेंगे। काफी समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस गोचर के दौरान आप अच्छी खासी कमाई कर सकेंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ उपयोगी पेशेवर संबंध बनाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
विदेशी बाजार से जुड़े मीन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभदायी होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। इस गोचर के दौरान आप अच्छी खासी कमाई कर सकेंगे। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ उपयोगी पेशेवर संबंध बनाएंगे। व्यय कभी-कभी आय से अधिक हो सकता है। भाई-बहन के साथ रिश्ते में सुधार होगा और आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें