फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev: शनि देव हुए उदय, इन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत-बन रहा है राजयोग

Mon, 07 Mar 2022 10:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनि के उदय होने के कारण कुछ राशि के जातकों की गोचर कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
Shani Dev: ज्योतिष विज्ञान में शनि का विशेष महत्व है। भारतीय ज्योतिष में शनि नवग्रह  में से एक है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि शनि देव हर इन्सान की कुंडली पर असर डालते हैं। इनकी कृपा जिस राशि पर हो जाती है, उसके जातक रंक से राजा बन सकते हैं। शनि की चाल बहुत धीमी है। ये एक राशि से दूसरी राशि में जानें में लगभग ढ़ाई वर्ष का समय लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ शनि ग्रह के उदय होने पर भी हुआ है। शनि देव  24 फरवरी 2022 को उदय हो चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के उदय होने के कारण कुछ राशि के जातकों की गोचर कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इन लोगों को इस दौरान व्यापार और राजनीति में विशेष सफलता मिल सकती है। साथ ही पुराने रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। सेहत में भी सुधार के संकेत हैं। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं जिनकी कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि के जातकों को नौकरी के नए मौके भी मिलेंगे जो आपके लक्ष्यों को पूरा करेंगे। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि दशम और एकादश भाव का स्वामी है और इस समय दशम भाव में स्थित है। इस दौरान मेष राशि के जातक अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अधिकांश समय कार्यों को समय पर पूरा करने में लगाएंगे। मेष राशि के जातकों को नौकरी के नए मौके भी मिलेंगे जो आपके लक्ष्यों को पूरा करेंगे। आपको राजसत्ता की प्राप्ति  हो सकती है। आप चुनाव जीत सकते हैं या फिर राजनीति में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी वर्तमान नौकरी में, आपको पदोन्नति पाने के मौके मिल सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आपको लाभ और व्यय के रूप में कुछ मिश्रित परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। जब रिश्तों की बात आती है, तो आप अपने सदस्यों के साथ पारिवारिक संबंधों के लिए प्रतिबद्ध होंगे और पारिवारिक मामलों में अधिक सक्रिय रहेंगे। इस दौरान आपके जीवन साथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
यदि आप व्यवसाय में हैं, तो आपको उसमें लाभ की प्राप्ति होगी। - फोटो : amar ujala
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शनि नवम और दशम भाव का स्वामी है और नवम भाव में स्थित है। इस दौरान वृष राशि के जातक कार्यसंबंधी मामलों में यात्रा करेंगे और अपने सभी काम को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और अन्य लाभ आदि मिलने की संभावना है। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप व्यवसाय में हैं, तो आपको उसमें भी लाभ की प्राप्ति होगी। वित्तीय पक्ष की बात करें तो, आपको समृद्धि, भाग्य और बचत में वृद्धि होगी। इस समय आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (ऑयल, पेट्रोलियम, खदान, लोहा) करते हैं तो आपको विशेष फायदा हो सकता है। इस दौरान आप राजनीति में भी सफल हो सकते हैं। चुनाव जीतने के भी योग हैं। आप धनसंचय कर सकते हैं।  रिश्तों की बात करें तो आप अपने जीवन साथी के साथ मधुरता और सौहार्द बनाए रखने में सफल रहेंगे।स्वास्थ्य के मामले में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

4 of 5
आपको राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आप इस समय राजनीति में सफल हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि छठे और सातवें भाव का स्वामी है और इस समय छठे भाव में स्थित है। इसके कारण, आप अपने प्रयासों में सफल होने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। कार्यक्षेत्र में, आप नौकरी के नए अवसर प्राप्त करके सफलता पा सकते हैं। आप दृढ़ संकल्प के साथ अपनी कार्यकुशलता से सबका दिल जीत लेंगे। यदि आप व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा और लाभदायक हो सकता है। आपको नए मौके भी मिल सकते हैं। आपको राज सत्ता की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आप इस समय राजनीति में सफल हो सकते हैं। चुनाव भी जीतने का योग है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ आकस्मिक सैर और यात्रा के माध्यम से बहुत अच्छा समय देख सकते हैं। इससे आपके बंधन और  प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि तीसरे और चौथे भाव का स्वामी है और तीसरे भाव में स्थित है। इससे आप अपने आत्म-विकास के प्रति अधिक उत्सुक रहेंगे और आपके जीवन में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम रहेंगे। अपनी नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में हैं, तो आप नए बदलाव कर सकते हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। चुनाव में भी जीतने के योग हैं। घर में खुशी के अवसर देखने को मिलेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें