फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये पांच काम, धन से जुड़े मामलों में होंगे सफल

Fri, 31 Jul 2020 08:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सावन 2020 - फोटो : social media
सावन का महीना खत्म होने को है। 3 अगस्त सोमवार को सावन माह पूर्णिमा तिथि के साथ समाप्त हो जाएगा। आर्थिक जीवन में सफलता पाने के लिए सावन के आखिरी शुक्रवार को ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपाय जरूर करने चाहिए। इससे धन मार्ग में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। साथ ही शुक्र ग्रह की मजबूती और शांति के लिए भी यह उपाय कारगर साबित होंगे। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल होता है, उनके व्यक्तित्व को शुक्र आकर्षक बनाता है। प्रबल शुक्र के जातक धन और वैभव संपन्न होते हैं। उनका जीवन वैभव और ऐश्वर्यशाली होता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने से शुक्र ग्रह का मिलता है आशीर्वाद। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
धन की देवी मां लक्ष्मी की करें आराधना
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। सुबह प्रात: स्नान करने के बाद घर के मंदिर में ही मां का ध्यान करें। मां की कृपा से आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
maa lakshmi
शुक्रवार करें उपवास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने से भी लाभ होता है। अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करना चाहिए। शुक्रवार के दिन व्रत करने से माता संतोषी की भी कृपा प्राप्त होती है।

4 of 6
गणेश लक्ष्मी - फोटो : SELF
माता लक्ष्मी के इस मंत्र का करें जाप
मंत्र जापधार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप करने से बहुत अधिक लाभ होता है। माता लक्ष्मी के इस मंत्र जाप से मां प्रसन्न होती हैं।
मंत्र: ॐ श्रीं श्रीये नम:।
विज्ञापन

5 of 6
घर में बनाएं शांति का वातावरण - फोटो : सोशल मीडिया
घर में बनाएं शांति का वातावरण
मां उन घरों में प्रवेश नहीं करती हैं, जहां लड़ाई-झगड़े या अशांति का माहौल होता है, इसलिए लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। मां का वास उन घरों में होता है जहां प्रेम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अन्न को न करें बर्बाद - फोटो : pixabay
अन्न को न करें बर्बाद
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का एक रुप अन्न भी है। हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि अन्न का बर्बाद बिल्कुल भी न हो। कुछ लोग गुस्से, आवेश में आकर खाने को फेंक देते हैं। ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। हमेशा ध्यान रखें कि अन्न का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें