फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samudrik Shastra: पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य

Wed, 30 Mar 2022 03:46 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य - फोटो : iStock
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस तरह इंसान के चेहरे, मस्तिष्क की बनावट और हाथ की रेखाएं उसके जीवन के कई राज खोलती हैं, ठीक उसी प्रकार व्यक्ति के पैरों की उंगलियां भी उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंगो की बनावट का अध्ययन करके उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। इसी संबंध में आज हम बात करेंगे पैरों की बनावट के बारे में। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति के पैरों की उंगलियां और अंगूठे को देखकर उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। सिर्फ यही नहीं, व्यक्ति का करियर कैसा रहेगा, वह किस उम्र में सफल होगा, धन के मामले में उसका भाग्य कैसा है, इत्यादि महत्वपूर्ण पहलूओं के बारे में पैरों की उंगलियों की बनावट को देखकर जाना जा सकता है। ऐसे में आप भी अपने पैरों की बनावट को देखकर जान सकते हैं कि आपका भविष्य कैसा होगा। तो चलिए जानते हैं... 
विज्ञापन

2 of 7
पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य - फोटो : iStock
जिन लोगों के पैरों की उंगलियां पतली होती हैं, ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा कंजूस होते हैं। ये लोग पैसा खर्च करने करने से पहले कई बार सोचते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन लोगों को अपना हर काम दूसरों पर थोपने की आदत होती है। 
विज्ञापन

3 of 7
पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य - फोटो : pixabay
जिन लोगों के पैर की सारी उंगलियां एक बराबर होती हैं और अंगूठा लंबा होता है, ऐसे लोग कला प्रेमी होते हैं। साथ ही इन लोगों की वाणी बहुत मधुर होती है जिससे लोग सहज ही इनसे प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे लोग अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं।  

4 of 7
पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य - फोटो : pixabay
वहीं जिनके पैर का अंगूठा लंबा होने के साथ ऊपर की तरफ से गोलाई लिए हुए हो, तो धन के मामले में ऐसे लोगों की किस्मत बहुत अच्छी रहती है। माना जाता है कि ये लोग 36 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक की उम्र में सफलता हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य - फोटो : iStock
जिन लोगों को पैर की उंगलियों के मध्य अधिक दूरी होती है, ऐसे लोग अपने आप को अलग-थलग महसूस करते हैं। इन्हें अकेले रहना पसंद होता है। ये लोग अपने परिवार के साथ भी ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य - फोटो : iStock
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैरों की उंगलियां सामान्य से मोटी होती हैं, वे लोग बहुत ही खुशमिजाज होते हैं। ये लोग जल्द ही किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं। ऐसे लोग इस बात का भी खास ख्याल रखते हैं कि इनके कारण किसी को कोई तकलीफ मन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैरों की बनावट से जानें कैसा होगा व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य - फोटो : iStock
जिन लोगों के पैर की उंगलियां अंगूठे से घटते हुए क्रम में रहती हैं वे लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं, लेकिन इन लोगों में एक कमी होती है अपनी बातों के आगे ये लोग दूसरों की बातों का ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें