फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samudrik Shastra: किस्मत की धनी होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान

Thu, 09 Jun 2022 10:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किस्मत की धनी होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock
Samudrik Shastra: इंसान के शरीर पर कई तरह के निशान और चिन्ह मौजूद होते हैं। कुछ निशान जन्म से होते हैं तो कुछ निशान बड़े होने के साथ-साथ अपने आप बनने लगते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, इस तरह के निशान व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं। हर निशान का अपना अलग मतलब होता है। कई निशान सौभाग्य की निशानी होते हैं तो कई दुर्भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली देखकर लोगों के भविष्य और स्वभाव के बारे में बताया जाता है, ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में लोगों की पर मौजूद निशान, चिन्ह या तिल को देखकर मनुष्य के बारे में बताया जाता है। आज हम लड़कियों के शरीर पर मौजूद कुछ निशान के बारे में जानेंगे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चलिए जानते हैं कि लड़कियों के शरीर पर मौजूद ये निशान क्या कहते हैं....
विज्ञापन

2 of 6
किस्मत की धनी होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock
लंबी उंगलियों वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लंबी उंगलियों वाली लड़कियां या महिलाएं क्रिएटिव होती हैं। साथ ये अपने जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। कहा जाता जाता है कि ऐसी उंगलियों वाली लड़कियों के पति नौकरी और व्यवसाय में बहुत तरक्की करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
किस्मत की धनी होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock
पैर पर ये निशान लड़कियों को बनाते हैं भाग्यशाली
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र की आकृति बनती है, वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। करियर में ऐसी महिलाएं किसी बड़े पद पर होती हैं। साथ ही वे अपनी समझ और ज्ञान से अपने पूरे परिवार को खुशहाल रखती हैं।

4 of 6
किस्मत की धनी होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock
नाभि के पास तिल
यदि किसी महिला या लड़की की नाभि के आस-पास तिल हो तो वो परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये निशान न सिर्फ उन्हें भाग्यशाली बनाते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि का संकेत भी देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
किस्मत की धनी होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान - फोटो : Pixabay
बड़ी आंखें
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बड़ी आंखों वाली लड़कियां बहुत भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं प्यार और खुशियों की सौगात लेकर आती हैं। इसके अलावा यदि आंख के कोने का हिस्सा लाल है तो ये महिला के भाग्यवान होने की निशानी है। इनके जीवन में प्रेम और सुख हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किस्मत की धनी होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock
नाक पर तिल
यदि किसी महिला की नाक के आस पास या नाक पर तिल हो तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। इनके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें