फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samudrik Shastra: मौके का फायदा उठाते हैं चौड़े कान वाले लोग, जानिए कान की बनावट से व्यक्ति का स्वभाव

Sat, 07 Jan 2023 12:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कान की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव - फोटो : amar ujala
Samudrik Shastra about Personality: ज्योतिष शास्त्र में जैसे जन्मकुंडली देखकर लोगों के भविष्य और व्यवहार के बारे में बताया जाता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और तिल का विश्लेषण करके उसके व्यवहार और भविष्य के बारे में बताया जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, इस तरह के निशान व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं। हर निशान का अपना अलग मतलब होता है। कई निशान सौभाग्य की निशानी होते हैं तो कई दुर्भाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हाथ, पैर, उंगलियों, कान की बनावट को देखकर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है। आइए जानते हैं कान की बनावट के जरिए उस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में क्या जानकारी मिलती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कान की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव - फोटो : amar ujala
मोटे कान वाले लोग
जिन लोगों के कान मोटे हैं वह बहुत ही साहसी हैं। ऐसे लोग अच्छे राजनीतिज्ञ होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग स्वार्थी होने के कारण भरोसेमंद नहीं होते हैं। इन्हें जीवन में तरक्की तो चाहिए लेकिन ये मेहनत नहीं करना चाहते। 
विज्ञापन

3 of 5
कान की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव - फोटो : amar ujala
चौड़े कान वाले लोग
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कान की बनावट चौड़ी होती है वे लोग मौके का लाभ उठाना जानते हैं। ऐसे लोग जीवन में सुख भी प्राप्त होते हैं और मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं। चौड़े कान के व्यक्तियों को दान-पुण्य जैसे कार्यों में हिस्सा लेना पसंद होता है। इतना ही नहीं इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है।

4 of 5
कान की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव - फोटो : amar ujala
गोल आकार के कान वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान नीचे से गोल आकार के होते हैं उन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान, पैसा और सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कान की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव - फोटो : amar ujala
लंबे कान वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के कान लंबे होते हैं ये लोग स्वभाव से भावुक, परिश्रमी और व्यवहारिक होते हैं। इन लोगों को अपने परिवार से बहुत प्रेम होता है। लंबे कान के बनावट के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। इनका दिमाग काफी तेज होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें