फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Ke Upay: आर्थिक तंगी से मुक्ति चाहते हैं तो रक्षाबंधन पर जरूर करें राखी से जुड़ा ये उपाय

Tue, 22 Aug 2023 12:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Raksha Bandhan 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला
Raksha Bandhan 2023 Upay Totake: हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना करती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगी और 31 अगस्त तक सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक चलेगी। इसी के साथ 30 अगस्त के दिन ही 10:13 पर भद्रकाल भी शुरू हो जाएगा और ये रात को 8 बजकर 47 तक रहेगा। इस वजह से भद्रकाल समाप्त होने पर ही राखी बांधी जाएगी। रक्षाबंधन के दिन कुछ उपाय करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इस दिन क्या उपाय करने चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
Raksha Bandhan 2023 Upay - फोटो : iStock
राखी से जुड़े ज्योतिषीय उपाय 
रक्षाबंधन के दिन मां लक्ष्मी को लाल या फिर गुलाबी रंग की राखी चढ़ाने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Raksha Bandhan 2023 Upay - फोटो : iStock
  • रक्षाबंधन के दिन भगवान गणेश को राखी बांधना शुभ होता है। इससे भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ता और आपसी मनमुटाव दूर हो जाते हैं। 

4 of 6
Raksha Bandhan 2023 Upay - फोटो : iStock
  • रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को राखी बांधने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है और कुंडली में मंगल की स्थिति भी मजबूत होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Raksha Bandhan 2023 Upay - फोटो : iStock
  • रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को राखी बांधते समय थाली में फिटकरी भी रखें और राखी बांधने के बाद फिटकरी को भाई के सिर से सात बार उल्टी दिशा में घुमा कर फेंक दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raksha Bandhan 2023 Upay - फोटो : iStock
  • रक्षाबंधन के दिन एक नारियल लें और लाल मिट्टी के घड़े में रखकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से घर में आ रही धन की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें