फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2022: भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी, होता है अशुभ

Sat, 06 Aug 2022 08:18 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan 2022: हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन वाले दिन बहनें भाईयों की कलाई पर प्यार का धागा बांधती हैं, जिसे रक्षाबंधन कहा जाता है। इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए बहनें भाई के सुखी जीवन और लंबी आयु की कामना करती हैं। हिंदू धर्म में पौराणिक समय से ही ये पर्व मनाया जा रहा है। पहले मजबूत रेशमी धागे से राखी बनती थी, जो भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाती थी। लेकिन आज के समय में रंग-बिरंगी और नए-नए डिजाइन की राखियां मिलने लगी हैं। बहने अपने भाइयों के लिए महंगी और सुंदर दिखने वाली राखी खरीदने की कोशिश करती हैं। आज कल बाजार में कुछ राखियां ऐसी भी आने लगी हैं जो देखने में काफी अच्छी लगती हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इन्हें भाई की कलाई पर बांधना शुभ नहीं होता है। इसलिए राखी बांधते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं राखी खरीदते और बांधते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 5
भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी - फोटो : Amar Ujala
इस रंग की राखी न बांधे
हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है। ये रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। शुभ कार्यों में भी इसका प्रयोग वर्जित माना गया है। इसलिए जिस राखी में काला धागा या किसी भी प्रकार से काले रंग का प्रयोग किया गया हो, उसे न तो खरीदें और न ही भाई की कलाई पर बांधें।
विज्ञापन

3 of 5
भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी - फोटो : iStock
न बांधे देवी-देवता की तस्वीर वाली राखी 
आजकल बाजार में देवी-देवताओं की तस्वीर या चिह्न वाली राखियां उपलब्ध हैं। बहुत सी बहनें इसे शुभ समझ कर खरीद लेती हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस तरह की राखियां आपके भाई की कलाई पर काफी समय तक बंधी रहती हैं, जिसकी वजह से ये अपवित्र भी हो जाती है। कभी-कभी ये टूट कर गिर भी जाती हैं। ऐसे में भगवान का अपमान होता है, जिसका अशुभ परिणाम भविष्य में भुगतना पड़ सकता है।

4 of 5
भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी - फोटो : iStock
ऐसी राखी भी न खरीदें
आजकल बाजार में कई तरह की राखियां उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए अलग-अलग कार्टून वाली राखियां भी मिलने लगी हैं। ऐसे में भाई के लिए राखी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उस पर किसी तरह का कोई अशुभ चिह्न न बना हो। ऐसी राखियां भाई के जीवन में नकारात्मकता लाती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी - फोटो : iStock
खंडित राखी बांधने से बचें
आजकल राखियां खरीदने के लिए बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। कई बार अधिक भीड़ और जल्दबाजी के चक्कर में आप खंडित राखी खरीद लेती हैं। यदि ऐसी राखी आपके पास आ जाए तो इसे भाई की कलाई पर न बांधें, क्योंकि खंडित चीजें शुभ काम के लिए सही नहीं मानी जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें